जीव मण्डल | Biosphere Reserves IN INDIA

जीव मण्डल प्रथ्वी के चारों ओर व्याप्त एक आवरण है, जिसके अन्तर्गत जीव जन्तु एवं वनस्पती का जीवन बिना किसी रक्षक साधन के सम्भव होता है।

क्या आप जानते हैं ?

 भारत में लगभग 75 , 000 प्रकार के जीव – जन्तु , 2500 चकार की मछलियाँ , 2000 पक्षी प्रजातियाँ तथा 45 , 000 वनस्पति प्रजातियाँ पायी जाती हैं । इनमें से 5 , 000 प्रकार की वनस्पतियाँ ऐसी हैं जो केवल भारत में ही पायी जाती हैं ।

भारत विश्व के 17 बड़े पारिस्थितिक विविधता वाले देशों   (Magadiverse Countries ) में से एक जहां विश्व की 60 – 70 % विविधता पायी जाती है ।

जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र ( बायोस्फेयर रिजर्व )

सम्पूर्ण परिस्थतिकी तंत्र को संरक्षित करने के लिए जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र की स्थापना की जाती है ।
जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र आनुवंशिक विविधता बनाए रखने वाले ऐसे बहुउद्देश्यीय संरक्षित हैं , जहाँ पौधों , जीव – जंतुओं व सूक्ष्म जीवों को उनके प्राकृतिक परिवेश में संरक्षित करने का प्रयास किया जाता ।
यहाँ लोगों को इससे संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाता है एवं व विविधता तथा पारिस्थितिक तंत्र के प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखने का प्रयास भी किया जाता है ।

भारत सरकार अब तक 18 जैव आरक्षित मण्डल स्थापित की चुकी है, जो इस प्रकार है।

 

क्या आप जानते हैं ? — क्षेत्रफल कि द्रष्टि से मन्नार की खाड़ी सबसे बडा और डिब्रू सैखोवा सबसे छोटा आरक्षित मण्डल है।
भारत के 18 जैव आरक्षित मण्डलों मैं से भी 11 UNESKO के MAN & BIOSPHERE RESERVE कार्यक्रम  में शामिल हैं।
भारत के 18 जैव मण्डलीय आरक्षित क्षेत्र
1. नीलगिरी (तमिलनाडू,केरल, कर्नाटक) 1986
2. नंदा देवी ( उत्तराखण्ड) 1988
3. नाकरेक ( मेघालय) 1988
4. मन्न्रार की खाड़ी (तमिलनाडू)  सबसे बड़ा 1989
5. सुन्दरवन ( पश्चिम बंगाल) 1989
6. मानस ( असम) 1989
7. ग्रेट निकोबार (अंडमान निकोबार) 1989
8. सिमलीपाल (ओडिशा) 1994
9. डिब्रू सैखोवा (असम) 1997 सबसे छोटा
10. दिहांग- दिवांग (अरुणाचल प्रदेश) 1999
11. पंचमढी (मध्यप्रदेश)  1999
12. कंचनजंघा (सिक्किम) 2000
13. अगस्तया मलाई (तमिलनाडू,केरल) 2001
14. अचानकमार/अमरकंटक (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़) 2005
15. कच्छ का रन (गुजरात) 2008
16. कोल्ड डेजर्ट ( हिमाचल प्रदेश) 2009
17. शेषाचलम (आन्ध्रप्रदेश) 2010
18. पन्ना ( मध्यप्रदेश)  2011
UNESKO MAN & BIOSPHERE PROGRAMME LIST IN INDIA’S BIOSPHERE RESERVE
 
1. नीलगिरी (तमिलनाडू,केरल, कर्नाटक)  2000
 

2. मन्न्रार की खाड़ी (तमिलनाडू)  सबसे बड़ा 2001
3. सुन्दरवन ( पश्चिम बंगाल) 2001

4. नंदा देवी ( उत्तराखण्ड) 2004
5. नाकरेक ( मेघालय) 2009
6. पंचमढी (मध्यप्रदेश)  2009
7. सिमलीपाल (ओडिशा) 2009
8. अचानकमार/अमरकंटक (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़) 2012
9. ग्रेट निकोबार (अंडमान निकोबार) 2013
10. अगस्तया मलाई (तमिलनाडू,केरल) 2016
11. कंचनजंघा (सक्किम) 2018

तो दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो हमें कमेंट करके जरुर बतायें , और इसे शेयर भी जरुर करें।
और भी पढ़ें
  1. other links for upsc
    Introduction of tiger projects and reserve in india
  2. hathi sanrakshan pariyojna
  3. kastoori mrug pariyojnabhartiya genda pariyojna ek seeng wale genda

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version