net syllabus in hindiUGC NET

यूजीसी नेट सिलेबस 2022 PDF DOWMLOAD– विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (National Eligibility Test -NET) के लिए नवीनतम पाठ्यक्रम जारी किया जाता है। यूजीसी नेट से भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए केवल सहायक प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर, दोनों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने का काम किया जाता है। NET SYLLABUS PDF IN HINDI DOWLOAD LINK IS BELOW

यूजीसी नेट सिलेबस 2022 में दो पेपर हैं –

  • पेपर 1 और
  • पेपर 2

UGC NET IMPORTANT DATES

  • यूजीसी नेट 2022 सिलेबस के आधार पर नेट परीक्षा (दिसंबर 2021 एवं जून 2022 चक्र) के लिए एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2022 (UGC NET 2022)
  • परीक्षा का आयोजन 9, 11 और 12 जुलाई तथा 12, 13 व 14 अगस्त को किया जाएगा।
  • यूजीसी नेट एडवांस एग्जाम सिटी सूचना अब 13 सितंबर को जारी की जाएगी,
  • यूजीसी नेट प्रवेश पत्र 16 सितंबर, 2022 को किया जाएगा जारी।
  • 07 Jul 2022:यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 जारी,
  • अभी डाउनलोड करें 9 जुलाई के लिए एडमिट कार्ड, शेष जल्द किए जाएँगे जारी।
  • 26 Jun 2022:यूजीसी नेट 2022 एग्जाम डेट जारी कर दी गई हैं,


यूजीसी नेट सिलेबस 2022 (UGC NET Syllabus 2022 Hindi)

पेपर 1 और 2 के लिए SUBJECTWISE SYLLABUS PDF DOWNLOAD करें- UGC द्वारा UGC NET 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना के साथ-साथ यूजीसी नेट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म (UGC NET 2022 Apllication फॉर्म) भी जारी कर दिया गया है। यूजीसी नेट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 30 अप्रैल, 2022 से प्रारंभ हो गई है और उम्मीदवार इसे 20 मई, 2022 तक भर सकते हैं।

इसके साथ ही यूजीसी नेट सिलेबस 2022 में एक नया विषय हिंदू स्टडीज (विषय कोड – 102) को जोड़ा गया है।

नवीनतम खबरों के अनुसार यूजीसी नेट 2022 परीक्षा जून 2022 के पहले या दूसरे हफ्ते में आयोजित किए जाने की संभावना है। को यूजीसी द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पेपर 1 और पेपर – 2 के लिए विस्तृत यूजीसी नेट 2022 सिलेबस जारी किया जाता है।

  • पेपर 1 के लिए यूजीसी नेट सिलेबस 2022 सभी उम्मीदवारों के लिए एक ही रहता है।
  • पेपर 2 के लिए उम्मीदवारों को 81 विषयों की सूची में से किसी एक विषय को चुनना होता है।
  • पेपर 2 के लिए यूजीसी नेट 2022 का सिलेबस अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग रहता है।

तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2022 सिलेबस की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

APPLICATIONS FOR ADMISSIONS ARE OPEN.
विषय वार यूजीसी नेट सिलेबस

उम्मीदवार यहाँ से विषय वार यूजीसी नेट सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी नेट सिलेबस डाउनलोड लिंक

यूजीसी नेट एक्जाम पैटर्न 2023 (UGC Net Syllabus and Exam Pattern 2023)

विषय प्रश्नों की संख्याअंक
प्रश्न पत्र-1-शिक्षण और शोध अभिवृत्ति (Teaching/ Research Aptitude)50100
प्रश्न पत्र-2- विषय से संबंधित100 200
योग 150 300
समय 3 घंटे
UGC NER EXAM PATTERN

ध्यान रहे: Important Points

  • Question Paper में सभी क्वेश्चन ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल चॉइस होंगे।
  • Online Test कंप्यूटर पर आयोजित की जाएगी।

यूजीसी नेट सिलेबस 2023 प्रश्न पत्र-1 (UGC Net Syllabus in Hindi 2023: Paper-1)

यूनिट-1: शिक्षण अभिवृत्ति | Teaching Attitude

  • शिक्षण: अवधारणाएं, उद्देश्य, शिक्षण का स्तर ( स्मरण शक्ति, समाज और विचारात्मक), विशेषताएँ और मूल अपेक्षाएं।
  • शिक्षार्थी की विशेषताएँ: किशोर और वयस्क शिक्षार्थी की अपेक्षाएँ (शैक्षिक, सामाजिक/ भावनात्मक और संख्यात्मक, व्यक्तिगत भिन्नताएं)
  • शिक्षण प्रभावक तत्व: शिक्षक, सहायक सामग्री, संस्थागत सुविधाएं, शैक्षिक वातावरण
  • उच्च अधिगम संस्थाओं में शिक्षण की पद्धति: अध्यापक केंद्रित बनाम शिक्षार्थी केंद्रित पद्धति, ऑफलाइन बनाम ऑनलाइन पद्धतियां ( स्वयं, स्वयं प्रभा, मूक्स इत्यादि)
  • शिक्षण सहायक प्रणाली: परंपरागत आधुनिक और आई सी टी आधारित
  • मूल्यांकन प्रणालियां: मूल्यांकन के तत्व और प्रकार, उच्च शिक्षा में विकल्प आधारित क्रेडिट प्रणाली में मूल्यांकन, कंप्यूटर आधारित परीक्षा, मूल्यांकन पद्धतियों में नवाचार।

Also, Read

यूनिट-2: शोध अभिवृत्ति | Research Aptitude

  • शोध: अर्थ, प्रकार और विशेषताएं, प्रत्यक्षवाद एवं उत्तर- प्रत्यक्षवाद शोध के उपागम
  • शोध पद्धतियां: प्रयोगात्मक, विचारात्मक, ऐतिहासिक, गुणात्मक एवं मात्रात्मक
  • शोध के चरण
  • शोध प्रबंध एवं आलेख लेखन: फॉर्मेट और संदर्भ की शैली
  • शोध में आईसीटी का अनुप्रयोग
  • शोध नैतिकता

यूनिट-3: बोध |Perception

एक गद्यांश दिया जाएगा उस गद्यांश से पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देना होगा।

यूनिट-4: संप्रेषण | Communication

  • संप्रेषण: संप्रेषण का अर्थ, प्रकार और अभिलक्षण
  • प्रभावी संप्रेषण: वाचिक और गैर- वाचिक, अंतः सांस्कृतिक एवं सामूहिक संप्रेषण, कक्षा संप्रेषण
  • प्रभावी संप्रेषण की बाधाएं
  • जन-मीडिया एवं समाज

यूनिट-5: गणितीय तर्क और अभिवृत्ति

  • तर्क के प्रकार
  • संख्या श्रेणी, अक्षर श्रंखला, कूट और संबंध
  • गणितीय अभिवृत्ति ( अंश,समय और दूरी, अनुपात, समानुपात, प्रतिशतता, लाभ और हानि, ब्याज और छूट, औसत आदि।)

यूनिट-6: युक्तियुक्त तर्क

  • युक्ति के ढांचे का बोध: युक्ति के रूप, निरूपाधिक तर्क वाक्य का ढाँचा, अवस्था और आकृति, औपचारिक एवं अनौपचारिक युक्ति दोष, भाषा का प्रयोग, विरोध का परंपरागत वर्ग
  • युक्ति के प्रकार: निगमनात्मक और आगमनात्मक योग्य का मूल्यांकन और विशिष्ट करण
  • अनुरूपताएं
  • वेण का आरेख: तर्क की वैधता सुनिश्चित करने के लिए वेण आरेख का सरल और बहूप्रयोग
  • भारतीय तर्कशास्त्र: ज्ञान के साधन
  • प्रमाण: प्रत्यक्ष, अनुमान, उपमान, शब्द, अर्थ आपत्ति तथा अनुपलब्धि
  • अनुमान की संरचना, प्रकार, व्याप्ति

यूनिट-7: आंकड़ों की व्याख्या

  • आंकड़ों का स्त्रोत, प्राप्ति और वर्गीकरण
  • गुणात्मक एवं मात्रात्मक आंकड़े
  • चित्रवत वर्णन ( बार- चार्ट, हिस्टोग्राम, पाई चार्ट, टेबल चार्ट, रेखा चार्ट) और आंकड़ों का मानचित्रण
  • आंकड़ों की व्याख्या
  • आंकड़े और सुशासन

यूनिट-8: सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी)

  • आईसीटी: सामान्य संक्षिप्तियां और शब्दावली
  • इंटरनेट, इंट्रानेट, ई-मेल, भव्य दृश्य कॉन्फ्रेंसिंग की मूलभूत बातें
  • उच्च शिक्षा में डिजिटल पहल
  • आईसीटी और सुशासन

यूनिट-9: लोग विकास और पर्यावरण

  • विकास और पर्यावरण: मिलेनियम विकास और संपोषणीय विकास का लक्ष्य
  • मानव और पर्यावरण संव्यवहार: नृजातीय क्रियाकलाप और पर्यावरण पर उनके प्रभाव
  • पर्यावरण परक मुद्दे: स्थानीय, क्षेत्रीय और वैश्विक, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, अपशिष्ट () ठोस, तरल, बायोमेडिकल, जोखिम पूर्ण, इलेक्ट्रॉनिक) जलवायु परिवर्तन और इसके सामाजिक आर्थिक तथा राजनीतिक आयाम
  • मानव स्वास्थ्य पर प्रदूषको का प्रभाव
  • प्राकृतिक और ऊर्जा के स्रोत, सौर, पवन, मृदा, भू- ताप, बायो-मास, नाभिकी और वन
  • प्राकृतिक जोखिम और आपदाएं: न्यूनीकरण की युक्तियां
  • पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986, जलवायु परिवर्तन संबंधी राष्ट्रीय कार्य योजना, अंतरराष्ट्रीय समझौते/ प्रयास- मोंट्रियल प्रोटोकोल, रियो सम्मेलन, जैव विविधता सम्मेलन, क्योटो प्रोटोकॉल, पेरिस समझौता, अंतर्राष्ट्रीय सौर संधि

यूनिट-10: उच्च शिक्षा प्रणाली

  • उच्च अधिगम संस्थाएं और प्राचीन भारत में शिक्षा
  • स्वतंत्रता के बाद भारत में उच्च अधिगम और शोध का उद्भव
  • भारत में प्राचीन, पारंपरिक और गैर पारंपरिक अधिगम कार्यक्रम
  • मूल शिक्षा और पर्यावरणपरक शिक्षा
  • नीतियां, सुशासन, राजनीति और प्रशासन

ध्यान देने योग्य बातें: Imporatant Points

प्रत्येक यूनिट से दो-दो अंक वाले पांच प्रश्न पूछे जाएंगे।

Frequently Asked Question (FAQs) – यूजीसी नेट सिलेबस 2022 (UGC NET Syllabus 2022 Hindi) – पेपर 1 और 2 के लिए विषयवार सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड करें
प्रश्न: यूजीसी नेट 2022 की अधिसूचना कब जारी होगी?
उत्तर: यूजीसी नेट 2022 की अधिसूचना 30 अप्रैल को जारी की गई।
प्रश्न: क्या मैं यूजीसी नेट 2022 में दो विषयों के लिए उपस्थित हो सकता हूं?
उत्तर: नहीं, उम्मीदवारों को उन विषयों के लिए आवेदन करने की आवश्यकता है जिनमें उनके पास स्नातकोत्तर डिग्री होती है। यूजीसी नेट में भाग लेने के लिए न्यूनतम पात्रता मानदंड स्नातकोत्तर डिग्री है।
प्रश्न: मैं यूजीसी नेट 2022 परीक्षा की तैयारी कैसे कर सकता हूं?
उत्तर: उम्मीदवार यूजीसी नेट क्रैक करने के लिए यूजीसी नेट 2022 की तैयारी के सुझावों के अनुसार अध्ययन की योजना बना सकते हैं।

प्रश्न: क्या यूजीसी नेट सिलेबस 2022 दोनों पेपरों के लिए अलग-अलग हैं?
उत्तर: हां, यूजीसी नेट पाठ्यक्रम दोनों पेपर के लिए अलग होता है। यूजीसी नेट 2022 पाठ्यक्रम के विवरण के लिए उपरोक्त लेख देखें।
प्रश्न: क्या हर साल यूजीसी नेट का सिलेबस अपडेट किया जाता है?
उत्तर: नहीं, यूजीसी नेट का सिलेबस हर साल लगभग एक जैसा होता है। हालांकि, उम्मीदवारों को किसी भी अपडेट के लिए यूजीसी नेट 2022 के पाठ्यक्रम की पूरी तरह से जांच करने की सलाह दी जाती है।

UGC NET SYLLABUS IN HINDI PDF DOWLOAD


One thought on “Net Syllabus In Hindi | UGC SUBJECTS IN HINDI”
  1. Greetings from Carolina! I’m bored at work so I decided to browse your website on my iphone during lunch break. I really like the knowledge you provide here and can’t wait to take a look when I get home. I’m shocked at how quick your blog loaded on my mobile .. I’m not even using WIFI, just 3G .. Anyhow, good site!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *