राजस्थान के भरतपुर में ‘लौहगढ़ (लोहागढ़) का किला’ 

स्वागत है दोस्तों आपका हमारी और आपकी अपनी वेबसाइट www.aurjaniy.com पर यहाँ हम आपको देते हैं सबसे अच्छा सिविल सर्विस सामान्य अध्ययन मटेरियल हिंदी में सबसे अच्छी किताबों और स्त्रोतों से और आजके इस ब्लॉग में हम जानेंगे

औरजानिये। Aurjaniye

भारत में ऐसे कई किले हैं, जो किसी न किसी वजह से मशहूर हैं। एक ऐसा ही किला राजस्थान के भरतपुर में भी है, जिसे ‘लौहगढ़ (लोहागढ़) का किला’ कहा जाता है। 

इस किले को भारत का एकमात्र अजेय दुर्ग कहा जाता है, क्योंकि इसे कभी कोई जीत नहीं पाया। यहां तक कि अंग्रेजों ने भी हार मान ली थी।  

Very Special vlog by Deepak Amey Part Of Aurjaniye 

please Visit our channel for more vlogs 

Watch the full video and subscribe my channel

इस किले का निर्माण 285 साल पहले यानी 19 फरवरी, 1733 को जाट शासक महाराजा सूरजमल ने करवाया था। चूंकि उस समय तोप और बारूद का प्रचलन अधिक था, इसलिए इस किले को बनाने में एक विशेष तह का प्रयोग किया गया था, जिससे कि बारूद के गोले भी किले की दीवार से टकराकर बेअसर हो जाएं। 

मजबूत पत्थर की ऊंची दीवार

इस किले के निर्माण के समय पहले एक चौड़ी और मजबूत पत्थर की ऊंची दीवार बनाई गयी। इन पर तोपों के गोलों का असर नहीं हो, इसके लिए इन दीवारों के चारों ओर सैकड़ों फुट चौड़ी कच्ची मिट्टी की दीवार बनाई गयी और नीचे गहरी और चौड़ी खाई बना कर उसमें पानी भरा गया। ऐसे में अगर दुश्मन पानी को पार कर भी गया तो सपाट दीवार पर चढ़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था। 

इस किले पर आक्रमण करना किसी के लिए भी आसान नहीं था, क्योंकि तोप से निकले हुए गोले गारे की दीवार में धंस जाते थे और उनकी आग शांत हो जाती थी। इससे किले को कोई नुकसान पहुंचता ही नहीं था। यही वजह है कि दुश्मन इस किले के अंदर कभी प्रवेश नहीं कर पाये। 

कहते हैं कि 

इस किले पर कब्जा जमाने के लिए अंग्रेजों ने 13 बार आक्रमण किया था। अंग्रेजी सेना ने यहां सैकड़ों तोप के गोले बरसाए थे, लेकिन उन गोलों का किले पर कोई असर नहीं हुआ। वह 13 में से एक बार भी किले को भेद नहीं सके। कहा जाता है कि अंग्रेजों की सेना बार-बार हारने से हताश हो गई तो वहां से चली गई। 

अंग्रेज इतिहासकार जेम्स टाड के मुताबिक, इस किले की सबसे बड़ी खासियत इसकी दीवारें ही थीं, जो मिट्टी से बनी हुई हैं, लेकिन इसके बावजूद इस किले को फतह करना लोहे के चने चबाने से कम नहीं था। इस किले ने हमेशा दुश्मनों के छक्के छुड़ाए हैं और अपना लोहा मनवाया है।

अंग्रेज और मुगल, दोनों ही कभी नहीं जीत पाये लोहागढ़ दुर्ग को

लोहागढ़ दुर्ग एक किला है जो राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित है। दुर्ग का निर्माण भरतपुर के जाट वंश के (जाटो का प्लेटो अथार्त जाटों का अफलातून) तब कुंवर महाराजा सूरजमल ने 19 फरवरी 1733 ई. में करवाया था। यह भारत का एकमात्र अजेय दुर्ग है। इसके चारों ओर मिट्टी की दोहरी प्राचीर बनी हैं। 

अतः इसको मिट्टी का दुर्ग भी कहते हैं। किले के चारों ओर एक गहरी खाई हैं, जिसमें मोती झील से सुजानगंगा नहर द्वारा पानी लाया गया हैं। इस किले में दो दरवाजे हैं। इनमें उत्तरी द्वार अष्टधातु का बना है। खास के रूप में प्रयुक्त कचहरी कला का उदाहरण हैं। भरतपुर राज्य के जाट राजवंश के राजाओ का राज्यभिषेक जवाहर बुर्ज में होता था। 

इस किले पर कई आक्रमण हुए हैं, लेकिन इसे कोई भी नहीं जीत पाया। इस पर कई पड़ोसी राज्यों, मुस्लिम आक्रमणकारियों तथा अंग्रेजो ने आक्रमण किया, लेकिन सभी असफल रहे। 1803 ई. में लार्ड लेक ने बारूद भरकर इसे उड़ाने का असफल प्रयास किया था। यहां पर फतेह बुर्ज का निर्माण ब्रिटिश सेना पर विजय को चिरस्थायी बनाने के लिए करवाया गया था।

लोहागढ़ किले की दीवारों में आज भी तोप के गोले धंसे हुए हैं। अंग्रेजों ने इस किले को अपने साम्राज्य में लेने के लिए 13 बार हमले किए। इन आक्रमणों में एक बार भी वो इस किले को भेद न सके।

मिट्टी से ढंकी इस किले की दीवार में तोप के गोले धंस जाते थे। इस किले के प्रमुख दरवाजे का वजन 20 टन है। अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के दौरान चित्तौड़ की महारानी पद्मिनी ने 25 अगस्त 1303 को दासियों के साथ जोहर कर लिया था। 

इसके बाद गुस्से में आए अलाउद्दीन खिलजी ने मेवाड़ इलाके में बेरहमी से मारकाट और लूटपाट की। इसी दौरान वह चित्तौड़गढ़ किले से बेशकीमती अष्टधातु गेट को उखाड़ कर ले गया था। जिसे उसने दिल्ली के लाल किले में ले जाकर लगा दिया था।

वर्ष 1765 में भरतपुर के महाराजा जवाहर सिंह ने अपने पिता महाराजा सूरजमल की मौत का बदला लेने के लिए दिल्ली के शासक नजीबुद्दौला पर आक्रमण कर दिया था। उन्हें चित्तौड़ के अपमान गेट के बारे में जानकारी हुई तो वे अष्टधातु का दरवाजा भी उखाड़कर भरतपुर ले आए।

Bharatpur Bird Sanctury|keoladev National Park

यहां आने के बाद महाराजा जवाहर सिंह ने चित्तौड़ के शासक को संदेश भेजा कि यदि वे चाहें तो अपनी राजपूती शान के प्रतीक दरवाजे को ले जा सकते हैं। 

वहां से कोई इसे लेने नहीं आया तो महाराजा ने यह ऐतिहासिक दरवाजा भरतपुर के किले के उत्तर द्वार पर  लगा दिया। ये दरवाजा आज भी जाट वीरों की बहादुरी और जिंदादिली की कहानी सुनाता है। अष्टधातु का दरवाजा करीब 20 टन वजन का है। इसमें करीब 6 टन मात्रा में अष्टधातु लगी है। चूंकि अष्टधातु में सोना भी शामिल होता है इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए पुरातत्व विभाग ने लोहे की सुरक्षा जाली लगा रखी 

इस किले में जाट राजा शासन करते थे। इन्होंने इसे इतनी कुशलता के साथ डिजाइन किया था कि दूसरे राजा इन पर हमला कर दें तो उनकी सारी कोशिशें नाकाम हो जाए। किले की दीवारें मिट्टी से ढंकी थी, जिससे दुश्मनों की तोप के गोले इस मिट्टी में धंस जाते थे। यही हाल बंदूक की गोलियों का भी होता था। 

लोहागढ़ किले में महल खास, कामरा महल और बदन सिंह का महल के नाम तीन महल शामिल हैं। इस किले संरचना में अन्य स्मारक जैसे किशोरी महल, महल खास और कोठी खास भी शामिल हैं। 

इसके साथ यहां पर जवाहर बुर्ज और फतेह बुर्ज जैसे टावर भी स्थित हैं। इन टावरों को मुगलों और ब्रिटिश सेना पर जाट की विजय की याद में बनाया गया था। 

महल खास का निर्माण सूरज मल द्वारा करवाया गया था जो 1730 और 1850 के दौरान किले में जाटो द्वारा बनाये गए तीन महलों में से एक था। इस महल खास में घुमावदार छत और बालकनी भी है जो शानदार नक्काशी से बनी है और जाट शैली की विशेषता है।

तो दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो हमें कमेंट करके जरुर बतायें , और इसे शेयर भी जरुर करें।

औरजानिये। Aurjaniye

For More Information please follow Aurjaniy.com and also follow us on Facebook Aurjaniye | Instagram Aurjaniyeand Youtube  Aurjaniye with rd

 

Related Posts:-

Bharatpur Bird Sanctury|keoladev National Park

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *