Biggest Football Stadium in the World

स्वागत है दोस्तों आपका हमारी और आपकी अपनी वेबसाइट www.aurjaniy.com पर यहाँ हम आपको देते हैं सबसे अच्छा सिविल सर्विस सामान्य अध्ययन मटेरियल हिंदी में सबसे अच्छी किताबों और स्त्रोतों से और आजके इस ब्लॉग में हम जानेंगे

औरजानिये। Aurjaniye


aurjaniy.blogspot.com

जिस तरह भारत में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम गुजरात के अहमदाबाद में बनकर तैयार हो गया है। उसी तरह अब चीन में दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल स्टेडियम बनने जा रहा है, जिसका काम शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि कमल के फूल के आकार का ये स्टेडियम 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा, जो चीन के ग्वांग्झू में बन रहा है। हालांकि, मोटेरा में बने क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता इस फुटबॉल स्टेडियम से ज्यादा होगी।

दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल स्टेडियम

130 अरब रुपये में विश्व का सबसे बड़ा फुटबॉल स्टेडियम चीन के ग्वांगझू में बनने जा रहा है। इसका काम शुरू हो गया। 2022 में कमल के फूल के आकार का यह स्टेडियम तैयार हो जाएगा। चीनी फुटबॉल लीग का चैंपियन ग्वांगझोउ एवरग्रांडे इसे बनवा रहा है। ग्वांगझू को फ्लावर सिटी के नाम से जाना जाता है इसीलिए इस स्टेडियम को कमल के डिजाइन का बनाया जा रहा है

फुटबॉल स्टेडियम की दर्शक क्षमता

चीन में बन रहे इस फुटबॉल स्टेडियम की दर्शक क्षमता एक लाख से ज्यादा होगा। इस स्टेडियम में एक लाख100000 से अधिक लोग एक साथ बैठ सकेंगे। 99354 लोग अभी बार्सिलोना के कैंप नाउ स्टेडियम में बैठ सकते हैं। फिलहाल यह स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल स्टेडियम है। 80000 से अधिक दर्शक क्षमता वाले 2 और स्टेडियम चीन में ग्वांगझू एवरग्रांडे तैयार कराएगा

बता दें कि फीफा विश्व रैंकिंग में चीन 76वें स्थान पर है। बावजूद इसके चीन अपने यहां बडे स्टेडियम बनवाने जा रहा है। वहीं, अगर दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम की बात करें तो ये 114000 दर्शक क्षमता वाला विश्व का सबसे बड़ा रुंगराडो फ‌र्स्ट ऑफ मई स्टेडियम उत्तर कोरिया में है। इसमें कई तरह के खेल आयोजित होते हैं। हालांकि, एक लाख से ज्यादा दर्शक क्षमता वाला फुटबॉल स्टेडियम में दुनिया के किसी भी देश में नहीं है।

तो दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो हमें कमेंट करके जरुर बतायें , और इसे शेयर भी जरुर करें।

औरजानिये। Aurjaniye

For More Information please follow Aurjaniy.com and also follow us on Facebook Aurjaniye | Instagram Aurjaniyeand Youtube  Aurjaniye with rd

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *